karan johar left Twitter: बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर -प्रोड्यूसर करण जौहर (karan johar) ने सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि उन्होंने ट्विटर छोड़ दिया है. जैसे ही निर्देशक ने इसकी घोषणा कि ये बात सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है. बात दें कि करण ने नेगेटिविटी से परेशान होकर इतना बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने इस बारे में घोषणा करते हुए एक आखिरी ट्वीट किया है और लिखा, “पॉजिटिव एनर्जी के लिए जगह बनानी है और उस दिशा में यह एक कदम है… अलविदा ट्विटर.”
बता दें कि करण की तरह बॉलीवुड में कई ऐसे सितारें हैं जिन्होंने ट्रोलर्स से परेशान होकर ट्विटर छोड़ने का फैसला कर चुके हैं. चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास…
अनुराग कश्यप
हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखने वाले लेखक, निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप ने ट्विटर छोड़ने का फैसला कर हर किसी को हैरान कर दिया था. अनुराग ने अपने ट्विटर अकाउंट को ये कहते हुए डिलीट कर दिया था कि उन्हें और उनके परिवार को धमकियां मिल रही हैं. ये मामला साल 2019 का है. हालांकि उन्होंने फिर ट्विटर को दोबारा ज्वांइन कर फैंस को खुश कर दिया .
Twitter Printshot
करण जौहर
आपको बता दें कि बॉलीवुड में करण जौहर हमेशा खुलकर बात करने के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में उनका विवादों में घिरना भी जाहिर है. उनकी लाइफ के कई ऐसे मौके आए तब उन्हें सोशल मीडिया पर बूरी तरह से ट्रोल किया गया है. हालांकि वह बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर अक्सर ट्रोलर्स निशाने पर रहते हैं. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद करण जौहर सबसे ज्यादा ट्रोल किए गए थे. हालांकि अब उन्होंने भी ट्विटर को अलविदा कह दिया है.
Twitter Printshot
आमिर खान
बॉलीवुड सुपर स्टार आमिर खान (Aamir Khan) ने भी साल 2021 में सोशल मीडिया छोड़ने का ऐलान कर कर फैंस को हैरान कर दिया था. उन्होंने 14 मार्च को अपना 56 वां बर्थडे मनाया और उसके अगले ही दिन उन्होंने अपने तमाम फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए सोशल मीडिया छोड़ने का ऐलान कर दिया था.
aamir_khan
उन्होंने अपने आखिरी पोस्ट में लिखा था, ‘मेरे दोस्तों, मेरे बर्थडे पर मुझे मुबारकबाद देने के लिए आप सभी का बहुत शुक्रिया. आपकी तरफ से मिली मुबारकबाद से मेरा दिल भर आया. उन्होंने लिखा कि एक खबर और भी है कि यह मेरा आखिरी पोस्ट होगा. उन्होंने कहा कि मैं इस दिखावे को अब यहीं खत्म करना चाहता हूं. उन्होंने कहा कि हम अब पहले की तरह कम्युनिकेट करेंगें.’
instagram Printshot
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपना ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट कर चुकी हैं. सोनाक्षी ने ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट करने की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘आग लगे बस्ती में… मैं अपनी मस्ती में! बाय ट्विटर.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Aamir khan, Karan johar, Sonakshi sinha
FIRST PUBLISHED : October 10, 2022, 16:58 IST





