भारत की तरफ से इस साल ऑस्कर में एंट्री करने वाली गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ (द लास्ट फिल्म शो) के चाइल्ड स्टार राहुल कोली का निधन हो गया. वह मात्र 10 साल के थे. उनका निधन ल्यूकेमिया बीमारी से 2 अक्टूबर को अहमदाबाद के एक कैंसर अस्पताल में हुआ. उनके परिवार ने सोमवार को जामनगर के पास उनके पैतृक गांव हापा में प्रार्थना सभा की. राहुल के पिता रामू ऑटोरिक्शा चलाते हैं. फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले ही उनके निधन से हर कोई दुखी है.
रामू कोली ने दुख जताते हुए कहा, “वह बहुत खुश था और अक्सर मुझसे कहता था कि 14 अक्टूबर के बाद हमारी जिंदगी बदल जाएगी. लेकिन वह उससे पहले हमें छोड़ गया.” बता दें कि 14 अक्टूबर यानी इस शुक्रवार यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है. इसी दिन राहुल की 13वीं होगी. गुजराती में इसे ‘टर्मू’ कहा जाता है. इसमें निधन के बाद की रस्में निभाई जाती हैं
फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) ने 12 दिन पहले ही इस गुजराती फिल्म को 95वें अकादमी पुरस्कारों में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना है. ‘छेलो शो’ यूएस-बेस्ड निर्देशक पैन नलिन ने डायरेक्ट की है. फिल्म की कहानी उनकी खुद की लाइफ से इंस्पायर है. वह सौराष्ट्र में पले-बड़े और फिल्मी दुनिया के जादू की खोज की. फिल्म की कहानी भी कुछ ऐसी है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : October 11, 2022, 08:03 IST





