बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) 11 अक्टूबर 2022 को अपना 80वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर बच्चन फैमिली से लेकर पूरे बॉलीवुड में एक अलग ही उत्साह देखा गया. फिल्म इंडस्ट्री के करीब सभी सितारों ने उन्हें अपने-अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई इस पल का एन्जॉय किया. वहीं बच्चन फैमिली में बिग बी का जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया गया. इसकी एक झलक महानायक की बेटी श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस का दिन बना दी हैं. उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में बताया कि उन्होंने बिग बी बर्थडे बैश शुरू से लेकर अंत तक कैसा रहा.
श्वेता बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम स्पेस पर अपने पिता के बर्थडे बैश की दो तस्वीरें शेयर की हैं. इन्हें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में कुछ ह्वाइट हॉर्ट इमोजी के साथ लिखा, ‘ट्विनिंग एंड विनिंग.. एक शानदार दिन का सही अंत’.
Printshot इंस्टाग्राम @shwetabachchan)
Printshot इंस्टाग्राम @shwetabachchan)
अब फोटो की बात करें तो, श्वेता बच्चन द्वारा शेयर की पहली तस्वीर में श्वेता और बिग बी को एक-दूसरे के बगल में बैठे देखा जा सकता है. दूसरी फोटो में अभिषेक बच्चन और अपने पिता और बहन के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं. फोटो में सभी मुस्कुराते हुए कैमरे की तरफ देखते हुए पोज दे रहे हैं.
KBC 14: कुछ मिनटों के लिए ही करोड़पति बने शाश्वत गोयल, 7.5 करोड़ चूंके फिर मां को याद कर खूब रोए…
लुक की बात करें तो अमिताभ बच्चन मल्टी कलर के कुर्ता और पायजामा में दिख रहे हैं. श्वेता की अपने पिता को ट्विनिंग देती दिख रही हैं जबकि अभिषेक चमकीले पीले रंग का कुर्ता पहने हैंडसम लग रहे हैं. फोटो में सभी शाही अंदाज में दिख रहे हैं. आपको बता दें कि श्वेता के पोस्ट पर फैंस के साथ ही बॉवीवुड सितारों ने कमेंट कर उनके इस शाही अंदाज को पसंद किया. चंकी पांडे, संदीप खोसला,जोया अख्तर,नेहा धूपिया सहित कई सितारों ने कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Abhishek bachchan, Amitabh Bachachan, Amitabh bachchan, Shweta bachchan nanda
FIRST PUBLISHED : October 12, 2022, 09:37 IST





