Movie Review

Thank God | फिल्म ‘थैंक गॉड’ का नया दिवाली ट्रेलर हुआ रिलीज, अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा गेम खेलते आए नजर | Navabharat (नवभारत)



मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) अजय देवगन (Ajay Devgan), सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की स्टारर आगामी फिल्म ‘थैंक गॉड’ का एक और नया दिवाली ट्रेलर रिलीज हो गया है। इससे पहले भी फिल्म निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था। जिसमें फैंस से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली। वहीं अब ‘थैंक गॉड’ का ये नया दिवाली ट्रेलर काफी इंटरेस्टिंग है। जिसमें अजय देवगन चित्रगुप्त की भूमिका में है और सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक दुर्घटना के बाद हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। उधर उनकी मुलाकात चित्रगुप्त से होती है। जिसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अजय देवगन एक गेम खेलने की बात करते है। जिसमें अजय देवगन सिद्धार्थ मल्होत्रा को कुछ पापों की झलक दिखाते है। फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी से भरपूर है। ये ट्रेलर भूषण कुमार की टी-सीरीज पर रिलीज किया गया है। इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण टी-सीरीज और मारुति इंटरनेशनल ने किया है। यह फिल्म 25 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply