
मुंबई: मिलिंद सोमन (Milind Soman) की गिनती बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में होती है। 56 साल की उम्र में भी मिलिंद यंग अभिनेताओं को टक्कर देते हैं। अभिनेता को वर्कआउट करने काफी पसंद है। इसके साथ ही वह लगातार मैराथन में दौड़ते हुए भी नजर आते है। उनकी पत्नी अंकिता कंवर (Ankita Kanwar) भी हमेशा उनके साथ रहती हैं। इन दोनों का फैन बेस बहुत बड़ा है। कई युवा उनका अनुसरण करते हैं। इसलिए फैंस उनकी पर्सनल लाइफ की छोटी-छोटी बातें जानना पसंद करते हैं। इसी बीच उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। इस स्ट्राइकिंग कपल ने मुंबई में नया घर खरीदा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिलिंद सोमन ने मुंबई में चार बेडरूम का आलीशान फ्लैट खरीदा है। मिलिंद ने मुंबई के प्रभादेवी इलाके में 4 बेडरूम का फ्लैट बुक कराया है। यह लगभग 1720 वर्ग फुट का है। मिलिंद सोमन का नया घर न सिर्फ आलीशान है बल्कि लोकेशन के लिहाज से भी बेहद खास है। दादर बीच यहां से ज्यादा दूर नहीं है। साथ ही जैन मंदिर और प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर भी दूर नहीं हैं। इसके अलावा दादर स्टेशन सिर्फ 10 मिनट की दूरी पर है। सूरज एस्टेट डेवलपर्स लिमिटेड के निदेशक राहुल थॉमस ने मिंट को बताया कि प्रभादेवी इलाके में बना अपार्टमेंट समुद्र से 100 मीटर से भी कम दूरी पर है. उन्होंने यह भी कहा कि हम मिलिंद सोमन का स्वागत करते हुए बेहद उत्साहित हैं।
यह भी पढ़ें
वर्कफ्रंट की बात करें तो, मिलिंद सोमन बहुत जल्द कंगना रनौत की बहुचर्चित फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आधारित है। इसमें कंगना रनौत इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी। मिलिंद सोमन सैम मानेक शॉ की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में उनका फर्स्ट लुक सामने आया था।





