
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) वरुण धवन (Varun Dhawan) की बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म ‘भेड़िया’ (Bhediya) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फिल्म के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी गुड न्यूज है। फैंस जहां इस फिल्म के ट्रेलर का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं अब फिल्म निर्माता प्रशंसकों के इस इंतजार को जल्द ही खत्म करने वाले है क्योंकि इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान होने वाला है।
इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट का अनाउंसमेंट कल सुबह 11 बजे होगा। इस बात की जानकारी खुद मैडॉक फिल्म्स ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट के जरिए दिया है। बता दें कि यह एक हॉरर फिल्म है। जिसमें एक्टर वरुण धवन के साथ एक्ट्रेस कृति सनोन भी अपने अहम भूमिका में नजर आएंगी। गौरतलब है कि अमर कौशिक द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भेड़िया’ का निर्माण दिनेश विजान ने किया है। यह फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें
Ready. Set. Howl! 🐺#Bhediya trailer date announcement video out tomorrow at 11 AM.@Varun_dvn @kritisanon @nowitsabhi @Deepakyahanhai #PaalinKabak @amarkaushik#DineshVijan @nirenbhatt @Soulfulsachin @JIGARSARAIYA @SachinJigarLive @MaddockFilms @jiostudios @ZeeMusicCompany pic.twitter.com/m2Sm0mIhnR
— Maddockfilms (@MaddockFilms) September 29, 2022
वरुण धवन इस फिल्म के अलावा फिल्म ‘बवाल’, ‘मिस्टर लेले’, ‘रणभूमि’, ‘लवली सिंह’ और ‘इक्कीस’ में भी अपने अहम किरदार में नजर आएंगे। वहीं अगर हम बात करें कृति सनोन के आगामी फिल्मों की तो वो कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘शहजादा’, प्रभास और सैफ अली खान के साथ ‘आदिपुरुष’ और टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म ‘गणपत: पार्ट 1’ में अपने मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।





