Cinema

Mulayam Singh Yadav | मुलायम सिंह यादव के निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि | Navabharat (नवभारत)


Mulayam Singh Yadav

Photo – Instagram

मुंबई : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री (Chief Minister) और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का लंबी बीमारी के चलते आज सुबह उनका गुरुग्राम (Gurugram) के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में निधन हो गया। उन्होंने 82 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उनके निधन की जानकारी उनके बेटे अखिलेश यादव ने अपने समाजवादी पार्टी के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर दिया।

जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे – श्री अखिलेश यादव’ उनके इस दुखद खबर से जहां राज्य में शोक की लहर दौड़ पड़ी तो वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जाहिर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देते हुए अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, ‘मुलायम सिंह यादव जी के निधन का सुनकर दुख हुआ। उनसे अलग अलग आयोजनो में मुलाकात हुई थी।हमेशा ख़ुशमिज़ाजी से मिलते थे! प्रभु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। ओम शांति’

यह भी पढ़ें

वहीं एक्टर राज बब्बर ने भी ट्वीट कर लिखा, ‘उम्मीद की डोर टूट गयी। मुलायम सिंह यादव जी नहीं रहे। समाजवाद का समर्पित पहरेदार चला गया। राहें जुदा हुईं लेकिन परस्पर सम्मान कभी नहीं घटा। वजह थी उनकी सादगी जिसने कभी किसी में प्रतिद्वंदी नहीं देखा। मिट्टी की ख़ुशबु समेटे जीवन पर्यंत संघर्ष के पर्याय रहे नेता जी श्रद्धांजलि!’

गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन दिवसीय राजकीय शोक का ऐलान किया है।

Leave a Reply